Monday, 9 November 2026

आज़ादी

 

सोचने की आज़ादी!

सोच पाने की आज़ादी! 

सोच सकते हैं इस सोच की आज़ादी! 

सोच से कुछ होता है इस समझ की आज़ादी! 


दिमाग़ और न्यूनतम हद तक की समझ सभी इंसानों में होती है चाहे वह शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हो या विक्षिप्त। और जब अपना पर्सनल दिमाग़ है तो पर्सनली सोच भी सकते हैं। सोचने की आज़ादी संविधान ने हर भारतीय नागरिक को दे रखी है सिर्फ़ सोचने की ही नहीं बल्कि अपनी सोच पर काम करने की बोलने की उसके आधार पर निर्णय लेने की आने जाने की जीवन के हर क्षण को खुल कर गरिमामय तरीक़े से जीने की आज़ादी। 


ये हमें दिया गया है। ऐसे कह सकते हैं कि हमें मिला है प्रकृति और समाज से। समाज से? हाँ भई, संविधान इसी समाज का ही तो हिस्सा माना जाएगा ना! क्या इतना काफ़ी है हमारे सोचने के लिए या सोच पाने के लिए। 

सोचने की आज़ादी मिल जाने से क्या हम सोचने लगते हैं। हाँ, बेशक! पर क्या सोच पा रहे हैं हम? 


बिना निर्भर हुए २० सेकंड की इनफार्मेशन जैसी खबर का दावा करने वाली रील पर, संकुचित होती क्षमता के साथ, निर्भीक हुए, सतह से टलहटी तक गए और जाने, छुब्ध अवस्था से बाहर निकल, जो घट रहा उसे वैसा ही देखकर, साँस लेते हुएख़ुद को जानकर, सोच पा रहे हैं क्या? 

आज़ादी

  सोचने की आज़ादी! सोच पाने की आज़ादी!  सोच सकते हैं इस सोच की आज़ादी!  सोच से कुछ होता है इस समझ की आज़ादी!  दिमाग़ और न्यूनतम हद तक की समझ...